How to take baidyanath Aloevera Juice
ऐलोवेरा ज्यूस
ऐलोवेरा ज्यूस को प्राचीन व आधुनिक समाज दोनों में ही स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत ही उपयोगी माना गया है। आयुर्वेद में इसका उपयोग त्वचा रोग, बालों का झड़ना एवं रूसी होना, लिवर के रोगों में, पाचन सम्बन्धी रोग, जोड़ों का दर्द कम करने, कब्ज एवं प्रतिरोधक क्षमता बढाने लिए बताया गया है। ऐलोवेरा में शरीर के सम्पूर्ण पोषण के लिए प्राकृतिक विटामिन्स व एन्जाइम्स होते है।
सेवन विधि
30-50 मिली बैद्यनाथ ऐलोवेरा ज्यूस 1 गिलास पानी में मिलाकर सुबह खाली पेट लें। आप अपनी आवश्यकता अनुसार इसमें शहद व शक्कर मिलाकर ले सकते हैं। बोतल खोलने के एक महीने के भीतर ही इसका उपयोग कर लेना चाहिए।
ऐलोवेरा ज्यूस की वैज्ञानिको द्वारा प्रयोगशालाओ मे परिक्षण में 75 प्रकार के पोषक तत्व (18 प्रकार के अमिनो एसिड, 20 प्रकार के खनिज लवण व 12 प्रकार के विटामिन्स ) पाये जाते है।
आयुर्वेदिक ग्रन्थो मे ऐलोवेरा को संजीवनी माना गया है, ऐलोवेरा ज्यूस को प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, पाचन तन्त्र को स्वस्थ बनाने व शरीर को ऊर्जावान बनाये रखने मे लाभकारी माना गया है।
Comments
Post a Comment